जस्टिस एनवी रमना होंगे अगले प्रधान न्यायाधीश,बोबडे ने बढ़ाया उनका नाम
नई दिल्ली
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एसए बोबडे ने अपने बाद जस्टिस एनवी रमना को उनकी जिम्मेदारी सौंपने की सिफारिश की है। केंद्र को इस बारे में पत्र भेजने के बाद उन्होंने एक कॉपी जस्टिस रमना को दी। सीजेआई बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। कानून मंत्रालय को भेजी चिट्ठी में उन्होंने जस्टिस रमना को 24 अप्रैल से देश के 48वें CJI के तौर पर नियुक्ति की सिफारिश की है।
जस्टिस एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई के बाद सबसे सीनियर हैं। 27 अगस्तख् 1957 को जन्मे जस्टिस रमना का कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक है। वह आंध प्रदेश हाई कोर्ट के पहले ऐसे जज होंगे जो सीजेआई बनेंगे। ऐसा लगता है कि सीजेआई बोबडे ने जस्टिस रमना के खिलाफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन की शिकायत को खारिज कर दिया है।
सबसे सीनियर जज बनते हैं CJI
नियमों के अनुसार, सबसे सीनियर जज को प्रधान न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया जाता है। कानून मंत्री सही वक्त पर वर्तमान सीजेआई से उनके उत्तराधिकारी का नाम मांगते हैं। सीजेआई से सिफारिशी चिट्ठी मिलने के बाद मंत्री इसे प्रधानमंत्री के सामने रखते हैं जो नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति को सलाह देते हैं।

पाठको की राय